वेंकैया नायडू बोले, क्षेत्रीय भाषाओं को भी प्रोत्‍साहित किया जाए...

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (17:56 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का मानना है कि हिन्दी के साथ-साथ क्षेत्रीय  भाषाओं का भी समान रूप से प्रचार-प्रसार होना चाहिए। अंग्रेजी  प्रेम को गुलाम मानसिकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के प्रभाव के  कारण लोग अंग्रेजी बोलने में शान समझते हैं।
 
नायडू ने कहा कि वे इन्हें क्षेत्रीय भाषाएं नहीं बल्कि भारतीय भाषाएं मानते हैं। मातृभाषा में  व्यक्ति अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त करता है इसलिए क्षेत्रीय भाषाओं  को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
 
उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार रात यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हिन्दी को भी प्रोत्साहित करना  जरूरी है, क्योंकि हिन्दी के बगैर राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करना संभव नहीं है। अंग्रेजी  प्रेम को गुलाम मानसिकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के प्रभाव के  कारण लोग अंग्रेजी बोलने में शान समझते हैं।
 
आंध्रप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नायडू ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि  उन्होंने दक्षिण भारत में हुए हिन्दी विरोधी आंदोलन में हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में राष्ट्रीय राजनीति में आने पर उन्हें हिन्दी का महत्व समझ में आया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख