तोगड़िया को हटाया, वीएस कोकजे बने विहिप के अंतरराष्‍ट्रीय अध्यक्ष

Webdunia
शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (15:02 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वी एस कोकजे को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का नया अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वे प्रवीण तोगड़िया का स्थान लेंगे। 
 
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज पांच दशकों में पहली बार मतदान हुआ। कोकजे को 131 वोट मिले और उन्होंने राघव रेड्डी को हराया जिन्हें 60 वोट मिले। विहिप के कुल 192 पदाधिकारी गुरूग्राम में हुए चुनाव में वोट डालने के लिए पात्र थे। 
 
चुनाव कराना तब जरूरी हो गया जब संगठन के सदस्यों के बीच नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई। रिटायर्ड जस्‍ट‍िस वीएस कोकजे को आरएसएस की पसंद बताया जा रहा है। 
 
कोकजे जुलाई 1990 से अप्रैल 1994 तक मध्‍यप्रदेश हाईकोर्ट के जज और अप्रैल 1994 से सि‍तंबर 2001 तक राजस्‍थान हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं। वह वाजपेयी सरकार में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख