'इंडिया' शब्द भूल जाएं, विहिप ने राष्ट्रपति के निमंत्रण पत्र में 'भारत' शब्द के प्रयोग पर कहा

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (00:31 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज निमंत्रण पत्र में 'भारत' शब्द का इस्तेमाल किए जाने की मंगलवार को सराहना की और कहा कि हमें 'इंडिया' शब्द भूल जाना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू के जी20 रात्रिभोज निमंत्रण में उन्हें 'प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' के रूप में उल्लेख किए जाने को लेकर एक विवाद पैदा होने के बीच विहिप की यह टिप्पणी आई है।
 
कांग्रेस ने परंपरा से हटने को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर प्रहार किया और आरोप लगाया कि यह महंगाई और बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। कांग्रेस ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) से डर और नफरत के चलते सरकार देश का नाम बदलने में जुट गई है।
 
पार्टी ने आरोप लगाया कि भारत के राज्यों का एक संघ होने के संवैधानिक प्रावधान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार हमले कर रही है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमें भारत की राष्ट्रपति पर गर्व है।
 
उन्होंने कहा कि हमें 'इंडिया' शब्द भूल जाना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 'इंडिया' के बजाय 'भारत' शब्द के इस्तेमाल की जोरदार पैरोकारी करने के 4 दिन बाद यह वाकया सामने आया है। भागवत ने 1 सितंबर को गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में कहा था कि देश का नाम भारत प्राचीन काल से ही है और इसे अवश्य आगे बढ़ाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा था कि हमारे देश का नाम भारत सदियों से है। चाहे जो भी भाषा हो, नाम यही रहा है। भागवत ने कहा कि हमारा देश भारत है और हमें इंडिया शब्द का इस्तेमाल रोकना होगा तथा सभी व्यावहारिक क्षेत्र में भारत का उपयोग करना होगा। तभी जाकर बदलाव होगा। हम अपने देश को भारत कहेंगे। विहिप, आरएसएस से संबद्ध संगठन है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सेबी का मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कुर्क होंगे बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड

खान सर ने शादी में लिया ये दहेज, लिस्ट देख लोग कह रहे हैं 'ये बातें'!

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

1000 परमाणु बम जितना विनाशकारी होता है हाइड्रोजन बम, जानिए क्यों है इतना खतरनाक और किन देशों के पास है ये बम

कटरा में पीएम मोदी बोले, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी

अगला लेख