दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे देश के नए नौसेना प्रमुख, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (01:14 IST)
Dinesh Kumar Tripathi will be the new Navy Chief of the country : वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे। वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के सेवानिवृत्त होने पर 30 अप्रैल को वह नया पदभार संभालेंगे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है।
ALSO READ: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में जब्त किया 940 किलोग्राम मादक पदार्थ
सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और एडमिरल कुमार के पद छोड़ने पर वह नौसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे। सरकार ने उन्हें नौसेना में शीर्ष पद पर नियुक्त करते समय वरिष्ठता क्रम का अनुपालन किया।
 
फिलहाल कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्यरत वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना का अगला उप प्रमुख बनाया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बताया, सरकार ने फिलहाल नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 30 अप्रैल की दोपहर से नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है।
ALSO READ: भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट पर समुद्री डकैती के प्रयास को किया नाकाम
वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।
 
उन्होंने आईएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल की भी कमान संभाली थी। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है जिनमें पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन के निदेशक, प्रमुख निदेशक, नेटवर्क केंद्रित संचालन और प्रमुख निदेशक, नौसेना योजना शामिल हैं। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं।
ALSO READ: भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाया
वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख