उपराष्‍ट्रपति की सभी राजनीतिक दलों से 'राष्ट्र प्रथम' की नीति अपनाने की अपील

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (17:08 IST)
नई दिल्ली। उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राजनीतिक दलों से 'राष्ट्र प्रथम' की नीति अपनाने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी राजनेताओं को अपने विरोधियों को प्रतिस्‍पर्धी और शत्रु नहीं मानना चाहिए और उन्‍हें आपस में अच्‍छे संबंध बनाने चाहिए।
ALSO READ: मोदी अच्छे वक्ता, पर किसानों तक बात पहुंचाने में नाकाम रहे : गुरचरण दास
नायडू ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्रकुमार गुजराल के सम्‍मान में एक स्मारिका डाक टिकट जारी करते हुए कहा कि राजनेताओं को अपने विरोधियों को प्रतिस्‍पर्धी और शत्रु नहीं मानना चाहिए बल्कि उन्‍हें आपस में अच्‍छे संबंध बनाने चाहिए। उन्‍होंने सभी राजनीतिक दलों से 'राष्‍ट्र प्रथम' की नीति का पालन करते हुए कहा कि उन्हें अपने मतभेदों को एक तरफ रखकर राष्ट्रीय हित में विदेश नीति का समर्थन करना चाहिए।
 
उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि विश्‍व की आबादी में दक्षिण एशियाई क्षेत्र का योगदान एक चौथाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) क्षेत्रीय समूह इस क्षेत्र में समृद्धि और लोगों के बेहतर जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी और जीवंत संगठन बन सकता है, लेकिन इसके लिए सभी देशों को आतंकवाद के समाप्‍त करने की दिशा में एकसाथ मिलकर ईमानदारी से प्रयास करने की जरूरत है।
 
उन्‍होंने कहा कि जब तक आतंकवाद को समाप्‍त नहीं किया जाता, तब तक यह संकट लोगों के समृद्ध जीवन के लिए किए जाने वाले सभी प्रयासों को निष्‍फल करता रहेगा। भारत हमेशा अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्‍व बनाए रखने में विश्वास करता है, लेकिन दुर्भाग्य से हम पिछले कई वर्षों से सरकार प्रायोजित और सीमापार आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

अगला लेख