भारत-चीन के सैनिकों का एक और वीडियो वायरल...

Webdunia
बुधवार, 10 जनवरी 2018 (07:29 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों का हाथ मिलाते हुए एक वीडियो सामने आया जो जाहिर तौर पर अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग में एक विवाद का समाधान निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। चीन के सैनिकों ने सीमा के इस तरफ क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश की थी। वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह वास्तविक लगता है।
 
वीडियो में एक भारतीय अधिकारी को मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन के अधिकारी से बात करते हुए देखा जा सकता है। संक्षिप्त बातचीत के बाद दोनों अधिकारियों को अपने अपने साथियों के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।
 
सरकार के सूत्रों ने बताया था कि भारतीय सैनिकों ने 28 दिसंबर को तूतिंग में भारतीय क्षेत्र के अंदर करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता बनाने की चीन के सड़क निर्माण दलों की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
 
उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिकों द्वारा विरोध जताने के बाद सड़क निर्माण दल वापस चला गया लेकिन दो एक्सकेवेटर और कुछ अन्य उपकरण छोड़ गया।
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने मुद्दे को सुलझा लिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

अगला लेख