चिन्मयानंद के कारनामों के वीडियो खरीदना चाहते थे दो नेता, बनाया था यह प्लान

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (11:13 IST)
छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद जेल में हैं। चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने में छात्रा, संजय सिंह, विक्रम सिंह और सचिन सेंगर भी जेल में हैं।
 
छात्रा ने चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस बीच इस केस में एक नया खुलासा सामने आया है। इस केस से संबंधित संजय के पास मौजूद वीडियो को दो नेता खरीदना चाहते थे। संजय को उन पर रिश्तेदार होने के बाद भी भरोसा नहीं था। संजय का लालच उसे जेल की सलाखों के पीछे ले गया।
ALSO READ: चिन्मयानंद और पीड़िता की आवाज का नमूना लेगी SIT
2019 से बनना शुरू हो गए थे चिन्मयानंद के कारनामों के वीडियो : अप्रैल 2019 से चिन्मयानंद की कारगुजारियों के वीडियो बनना शुरू हुए थे। कुछ वीडियो संजय को मिल भी गए थे। संजय ने उन वीडियो के बारे अपने चचेरे भाई विक्रम सिंह उर्फ दुर्गेश सिंह को बताया। जब विक्रम को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, तो संजय ने वीडियो अपने मोबाइल में दिखा दिए। इन वीडियो के जरिए चिन्मयानंद से मोटी रकम वसूल करने का प्लान भी संजय ने विक्रम को बताया था।
 
विक्रम ने नेता को बता दी थी वीडियो वाली बात : विक्रम के जरिए ही यह वीडियो वाली बात गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार और नेताजी के पास पहुंची। नेताजी ने भी इन वीडियो को हासिल करने के लिए अपना दिमाग लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने इन वीडियो को लेकर अपने कैडर में कुछ लोगों से चर्चा की। इसके बाद एक और रिश्तेदार जो नेता को वीडियो के बारे में पता चला। खबरों के अनुसार अब दोनों नेता इस वीडियो को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
ALSO READ: चिन्मयानंद को अब आंख में तकलीफ, पहले उठा था सीने में दर्द
खबरों के अनुसार विक्रम के जरिए दोनों नेताओं ने संजय से वीडियो खरीदने की पेशकश की। बताया जा रहा है कि दोनों नेता वीडियो के लिए मनचाहा पैसा देने को तैयार थे। 
 
एसआईटी इस बात की तलाश कर रही है कि दोनों नेता वीडियो हासिल कर क्या खुद ही सौदा करते? दूसरी तरफ संजय को लग रहा था कि वह चिन्मयानंद को खुद वीडियो बेचेगा तो रुपयों का बंटवारा नहीं करना पड़ेगा। उसे खुद अपने चचेरे भाई विक्रम पर भरोसा नहीं था। इसलिए उसने प्रस्ताव के बाद भी वीडियो नहीं बेचा।
Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?

Pune Accident को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, न्याय भी दौलत का मोहताज है

मातृशक्ति वंदन में नमो-नमो की गूंज, मोदी सरकार महिलाओं को बना रही है सशक्त

Kerala में भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fresh COVID wave : लोकसभा चुनावों के बीच Coronavirus को लेकर आई डरावनी खबर, KP.1, KP.2 वैरिएंट के मरीज मिलने से हड़कंप

अगला लेख