क्लर्क से कल्कि बने विजय कुमार, 'भगवान' का दौलत पुराण

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (20:45 IST)
हिन्दू संस्कृति में यज्ञ में आहुति देने के बाद एक वैदिक परंपरा का मंत्र बोला जाता है- इदम् न मम् अर्थात यह मेरा नहीं। लेकिन, इसी  संस्कृति के 'स्वयंभू भगवान' इसके उलट कहते हैं कि 'सबकुछ मेरा है'। इसी चलते उन्होंने अकूत संपत्ति बना ली है। देश-विदेश में  शिष्यों का साम्राज्य इकट्‍ठा कर लिया है। यूं तो आप समझ ही गए होंगे, फिर हम बता देते हैं कि हम बात कर रहे हैं विजय कुमार  उर्फ तथाकथित कल्कि भगवान की। 

ALSO READ: Income Tax छापे में खुला कल्कि भगवान का 'काला खजाना', मिले 44 करोड़ कैश, 90 किलो जेवर और 5 करोड़ के हीरे
इन स्वयंभू भगवान के आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में 40 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारकर करीब 600  करोड़ की संपत्ति बरामद की है, जिसमें नकद, सोना और जमीन-जायदाद शामिल है। हालांकि विजय कुमार ने कहा है कि वह देश में ही है, भागा नहीं है। उसने कहा है कि हजारों लोगों की प्रार्थनाएं हमारे साथ हैं। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने करोड़ों रुपए की भारतीय मुद्रा के साथ ही 18 करोड़ रुपए के अमेरिकी डॉलर, 88 किलो सोने के जेवरात, जिनकी कीमत करीब 26 करोड़ रुपए आंकी गई है। 1271 कैरेट हीरा बरामद हुआ है, जिसका मूल्य 5 करोड़ रुपए है। 
 
'कल्कि भगवान' उर्फ विजय कुमार 70 साल का व्यक्ति है। किसी समय एलआईसी में क्लर्क रहा विजय कुमार अब खुद को भगवान विष्णु का 10वां अवतार बताता है। 1980 में इसने जीवाश्रम नाम की संस्था बनाई साथ ही इसने शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान विजय कुमार ने वननेस विश्वविद्यालय भी खोला। इस आश्रम को विजय कुमार, उसकी पत्नी और उसका बेटा एनकेवी कृष्णा चलाता है।
 
अन्त में हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि देशभर में इस समय कई 'कल्कि भगवान' सक्रिय हैं और भोलेभाले लोगों की आस्था के साथ छल कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस तरह के बाबा ईश्वर के करीब नहीं ले जाते, बल्कि ईश्वर तक पहुंचने के मार्ग  में बाधा ही बनते हैं। अत: ऐसे लोगों से सावधान रहें और सिर्फ और सिर्फ ईश्वर के प्रति समर्पित रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख