लंदन कोर्ट में विजय माल्या का बयान, उधार पर कट रही है जिंदगी

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (09:13 IST)
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने लंदन की अदालत में दिए अपने बयान में कहा कि अब उसके पास गुजर-बसर करने के लिए पैसे नहीं हैं। माल्या ने दावा किया कि वह अपनी पार्टनर, पर्सनल असिस्टेंट, परिचित कारोबारियों और बच्चों पर निर्भर है।

13 बैंकों द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई बैंकरप्टसी याचिका के जवाब में माल्या ने कहा कि उसकी व्यक्तिगत संपत्ति मात्र 2956 करोड़ रुपए रह गई है और उसने यह पूरी संपत्ति बैंकों से सेटलमेंट के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने पेश कर दी है। बैंकों ने माल्या द्वारा दी गई इस जानकारी को यूके कोर्ट से साझा किया है।

बैकों ने कोर्ट को बताया कि माल्या की पत्नी पिंकी लालवानी सालाना 1.35 करोड़ रुपए कमाती है। माल्या ने अपनी पर्सनल असिस्टेंट और एक परिचित कारोबारी से 75.7 लाख और 1.15 करोड़ रुपए अधार भी लिए हैं। माल्या ने जीवनयापन और कर्ज चुकाने के लिए यह धन उधार लिया है।

उल्लेखनीय है कि माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियां लगातार कोशिशें कर रही है। माल्या ने हाल ही में ट्वीट करके कहा था कि वह 1992 से इंग्लैंड का निवासी है। उसने कहा था कि इस तथ्य को नकारकर मुझे भगोड़ा घोषित किया जा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख