मोदी के मंत्री बोले, विजय माल्या जैसे स्मार्ट बनो...

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (10:46 IST)
मोदी सरकार के एक मंत्री ने एक सनसनखेज बयान देते हुए किसानों को भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्‍या से प्रेरणा लेने की सलाह दे दी।


खबरों के मुताबि‍क, शुक्रवार को केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव एक कार्यक्रम में आदिवासियों को संबोधित कर उन्हें उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने आदिवासियों को प्रेरित करने के लिए देश के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या से प्रेरित होने की सलाह दी। उन्होंने जनजातीय लोगों से कहा कि सिर्फ हार्ड वर्कर मत बनो, स्मार्ट वर्कर बनो।

मंत्री उरांव ने भारतीय बैंकों के हजारों करोड़ रुपए लेकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि माल्‍या ने गलत कामों में फंसने से पहले अपने बिजनेस को सफल बनाया था। उसकी उस सफलता से हमें प्रेरित होना चाहिए। उरांव हैदराबाद में आयोजित पहली 'राष्ट्रीय जनजातीय उद्यमी सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे।

इतना ही नहीं उरांव ने आगे कहा, आप विजय माल्या को गाली देते हैं, लेकिन कौन है विजय माल्या? वह एक कुशल (स्मार्ट) व्यक्ति है। उसने कुछ बुद्धिमान लोगों को काम पर रखा और फिर बैंकों, राजनीतिज्ञों, सरकार... को अपने प्रभाव में लिया। ऐसा करने (स्मार्ट बनने से) से आपको कौन रोकता है? आदिवासियों से किसने कहा है कि सिस्टम पर अपना प्रभाव मत दिखाओ। आपको किसने रोका है कि आप बैंकों को प्रभावित मत करो।
उरांव ने कहा, हमें उद्यमी बनना चाहिए, हमें इंटेलिजेंट बनना चाहिए। हमें स्मार्ट बनना चाहिए। हमें जानकारियां प्राप्त करनी चाहिए। जानकारी ही ताकत है। जिसके पास सही जानकारी है, उसी के पास ताकत है। बाद में इस मामले में उरांव ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि मैंने दुर्घटनावश विजय माल्या का नाम लिया, मुझे किसी ओर का नाम लेना था। यह मेरी गलती थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख