इस तरह होगी ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (वीडियो)

Webdunia
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (07:59 IST)
बेंगलुरु। चंद्रयान-2 शनिवार तड़के डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। लैंडिंग से पहले इसरो ने बताया कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ की चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को यान में समन्वित ढंग से लगे कम से कम आठ उपकरणों द्वारा अंजाम दिया जाएगा।
 
इसरो के अनुसार ने बताया कि विक्रम शनिवार तड़के डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ‘विक्रम’ के अंदर रोवर ‘प्रज्ञान’ होगा जो शनिवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच लैंडर के भीतर से बाहर निकलेगा।
 
ALSO READ: चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार हैं चंद्रयान-2, खुलेंगे दक्षिणी ध्रुव से जुड़े राज
शनिवार तड़के यान के लैंडर के चांद पर उतरने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक वीडियो के माध्यम से समझाया कि ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कैसे होगी।
 
अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ सुनिश्चित करने के लिए मशीन में तीन कैमरे-लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा, लैंडर होरिजोंटल विलोसिटी कैमरा और लैंडर हजार्डस डिटेक्शन एंड अवोयडेंस कैमरा लगे हैं। इसके साथ दो के. ए बैंड-अल्टीमीटर-1 और अल्टीमीटर-2 हैं।
 
लैंडर के चांद की सतह को छूने के साथ ही इसरो चेस्ट, रंभा और इल्सा नाम के तीन उपकरणों की तैनाती करेगा।

यहां लैंडिंग करेगा चंद्रयान 2 : अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ‘चंद्रयान-2’ लैंडर और रोवर को लगभग 70 डिग्री दक्षिणी अक्षांश में दो गड्ढों ‘मैंजिनस सी’ और ‘सिंपेलियस एन’ के बीच एक ऊंचे मैदानी इलाके में उतारने का प्रयास करेगा।

चित्र और वीडियो : इसरो/यूट्यूब
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

UP में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत

PM मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे

Weather Update : कर्नाटक में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट

अगला लेख