विरल वी आचार्य होंगे रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (22:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अर्थशास्त्री विरल वी आचार्य को रिजर्व बैंक का डिप्टी गर्वनर नियुक्त करने को अनुमोदित कर दिया है। आचार्य 20 जनवरी 2017 को कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
     
रिजर्व बैंक ने जानकारी दी कि आचार्य मौद्रिक नीति तथा रिसर्च कलस्टर का प्रभार संभालेंगे। उनसे पहले इस पद पर रहे उर्जित पटेल मौद्रिक नीति की अध्यक्षता करते थे, जिसका कार्यभार अभी आर गांधी संभाल रहे हैं।
 
गत सितंबर में तत्कालीन उप गर्वनर उर्जित पटेल को रिजर्व बैंक का गर्वनर नियुक्त करने के बाद से उप गवर्नर का एक पद रिक्त था।   आचार्य अमेरिका के न्यूयार्क विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। आचार्य के अलावा केंद्रीय बैंक में पहले से ही एन एस विश्वनाथन, एस एस मुंद्रा तथा आर गांधी तीन डिप्टी गर्वनर हैं।
 
आआईटी बॉम्बे से 1995 में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में स्नातक आचार्य ने 2001 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में वित्त से पीएचडी की। वह 2001 से 2008 तक लंदन बिजनेस स्कूल से जुड़े रहे और 2007 से 2009 तक लंदन बिजनेस स्कूल के कोलर इंस्टीट़यूट ऑफ प्राइवेट इक्विटी में एकेडमिक डायरेक्टर थे। वह 2008 में बैंक ऑफ इंग्लैंड के सीनियर हुब्लों-नॉर्मन रिसर्च फेलो भी रहे।
 
सरकार ने गत 29 सितंबर को डिप्टी गर्वनर पद के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन मांगे थे। आरबीआई को 21 अक्टूबर तक कुल 90 आवेदन मिले और उनमें से आचार्य को उपयुक्त दावेदार पाया गया। आचार्य के कई शोध पत्र प्रमुख वित्त तथा अर्थशास्त्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें हाल में ही 'राइजिंग स्टार इन फाइनेंस' अवार्ड से नवाजा गया है। (वार्ता) 
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख