जम्मू कश्मीर के 134 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 88 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक

Webdunia
मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (14:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के जवानों को 939 सेवा पदक देने की घोषणा की। इनमें वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदक शामिल हैं।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन जवानों के नामों की सूची जारी की, जिन्हें वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वीरता के लिए दिए जाने वाले 189 पदकों में से 134 पदक जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में वीरता दिखाने वाले जवानों को प्रदान किए गए हैं, जबकि 47 जवानों को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और एक जवान को पूर्वोत्तर भारत में बहादुरी के प्रदर्शन के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा 115 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस को दिए गए हैं। वहीं, CRPF को 30, छत्तीसगढ़ पुलिस को 10, ओडिशा पुलिस को 9 और महाराष्ट्र पुलिस को 7 पदक हासिल हुए हैं। इसी तरह, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) को 3-3, जबकि बीएसएफ को 2 वीरता पदक मिले हैं।
 
प्रवक्ता के अनुसार, 88 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक और 662 जवानों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख