छत्तीसगढ़ : विष्णु देव साय ने ली CM पद की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्‍टी CM

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (17:12 IST)
Chhatisgarh CM oath ceremony : भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
साय के साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए 2 उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
 
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है।
 
साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है।
 
अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नसरल्लाह के बाद इजराइल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर

J&K में मल्लिकार्जुन खरगे को आए चक्‍कर, मंच पर दे रहे थे भाषण, बोले- जल्‍दी मरने वाला नहीं

अमित शाह का बड़ा हमला, राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन

हाशेम सफीद्दीन होगा हिजबुल्ला का नया चीफ, क्या है उसका नसरल्लाह से कनेक्शन?

46 साल बाद कोसी बैराज से छोड़ा गया सबसे ज्यादा पानी, बिहार में बाढ़ का संकट और गहराया

सभी देखें

नवीनतम

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव मिला, शरीर पर नहीं मिले कोई चोट के निशान, फिर कैसे हुई मौत

Bihar Flood News: बाढ़ से बेहाल हुआ बिहार, बगहा, सीतामढ़ी और शिवहर में तटबंध हुए तबाह, VTR में घुसा पानी

Delhi : कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा, सिर में चोट से हुई मौत

Weather update : नवरात्रि से पहले भारी बारिश से बेहाल हुआ वड़ोदरा, 2 घंटे में बरसा 76 मिलीमीटर पानी

ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में बाढ़ की स्थिति खतरनाक, केंद्र सरकार नहीं कर रही मदद

अगला लेख