छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से मिले विष्णु देव साय, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Webdunia
रविवार, 10 दिसंबर 2023 (20:19 IST)
Vishnu Dev Sai met the Governor : छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
 
भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, हमने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा है जिसमें कहा गया है कि साय जी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अग्रवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बाद में बताई जाएगी।
 
भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को आज दिन में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ में 54 नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
 
भूपेश बघेल ने विष्णुदेव साय को दी बधाई : छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को विष्णुदेव साय को राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी।
 
बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है, कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। नवा (नए) छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, (मैं) ऐसी कामना करता हूं।
 
भाजपा ने हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीट में से 54 सीट जीती हैं। वर्ष 2018 में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीटों पर सिमट गई। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

अगला लेख