विहिप के पूर्व अध्यक्ष विष्णुहरि डालमिया का निधन

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (11:07 IST)
मथुरा। रामजन्म भूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वरिष्ठ सलाहकार विष्णुहरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।


यह जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े सभी मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी। डालमिया इस ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं।

शर्मा ने फोन पर बताया, डालमिया को 22 दिसंबर की सुबह अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण फेफड़ों से कफ निकालने में अक्षमता जैसी गंभीर समस्याएं थीं।

शर्मा ने बताया, 14 जनवरी को उनकी इच्छानुसार उन्हें उनके गोल्फ लिंक रोड स्थित आवास पर ले आया गया। चिकित्सकों ने वहीं पर आईसीयू स्थापित कर उनका इलाज किया। किंतु आज सुबह श्वसन संबंधी दिक्कतों के चलते प्रातः नौ बज कर करीब 38 मिनट पर उनका निधन हो गया।

91 वर्षीय विष्णुहरि डालमिया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप द्वारा 90 के दशक में चलाए गए राम मंदिर आंदोलन के अगुआ नेता थे। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में उन्हें भी सह अभियुक्त बनाया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 203 नए केसेस

पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, राजा भभूत सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रिसेप्शन में तेजस्वी से बोले खान सर, आप ही मॉडल पर की शादी

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

अगला लेख