पिछले साल 25 हजार मुसलमान, ईसाई पुन: धर्मांतरित हुए : विहिप

Webdunia
रविवार, 27 अक्टूबर 2019 (08:03 IST)
नागपुर। विश्व हिन्दू परिषद के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यहां दावा किया कि दक्षिणपंथी संगठन ने 2018 में 25 हजार मुसलमानों और ईसाइयों को पुन: हिंदू धर्म में धर्मांतरित किया। विहिप के महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा कि “घर वापसी” का अभियान देशभर में नियमित रूप से चलाया जाता है।

उन्होंने कहा कि 2018 में 25 हजार मुसलमानों और ईसाइयों का पुनर्धर्मांतरण कराया गया। उन्होंने कहा कि 2019 के आंकड़ों का अभी संकलन किया जाना बाकी है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए परांदे ने कहा कि धर्मांतरण एक 'राष्ट्रीय समस्या', 'देश पर हमला' और 'लोगों को बांटने की साजिश' है। उन्होंने कहा कि विहिप एक विधेयक चाहता है जो दूसरे धर्म के लोगों के धर्मांतरण को मुश्किल बनाए।

राम मंदिर मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विहिप को सर्वोच्च अदालत से 'सकारात्मक फैसले' की उम्मीद है क्योंकि सभी “पुरातात्विक साक्ष्य” अयोध्या में राम मंदिर के अस्तित्व का समर्थन करते हैं। परांदे ने यह भी कहा कि “देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित” करने के लिये नागरिकता विधेयक में संशोधन की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

तीसरे फ्लीट सपोर्ट शिप का ‘कील लेइंग’ समारोह, भारतीय नौसेना को सौंपा गया सहायता पोत ‘निस्तार’

भोपाल में 90 डिग्री पुल के बाद एक्टिव हुआ PWD विभाग, निर्माणाधीन पुलों की जांच के लिए बनी कमेटी, इंदौर सांसद ने भी लिखा पत्र

Rajasthan : छात्रा ने विकास के दावों की खोली पोल, नेताओं पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

अगला लेख