Hanuman Chalisa

अगर मैंने गलत किया है तो फांसी दे दो : डीके शिवकुमार

Webdunia
रविवार, 27 अक्टूबर 2019 (08:02 IST)
बेंगलुरु। मनीलांड्रिंग के मामले में दिल्ली की जेल से जमानत पर रिहा होकर शनिवार को कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि वे पूरे भरोसे और ताकत से न्याय के लिए लड़ेंगे।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने किसी को कभी धोखा नहीं दिया और आने वाले दिनों में तथ्यों और सबूतों से यह साबित हो जाएगा।

शिवकुमार ने कहा कि अगर मेरा भाई या मैं खुद और परिवार के सदस्य कानून के खिलाफ गए हैं तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं... अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे फांसी पर लटका दो... लेकिन मैं चुप नहीं रहूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी अंतर आत्मा के खिलाफ नहीं जा सकता... मैं किसी को परेशानी में डालना या धोखा देना नहीं चाहता... मुझे ऐसी जिंदगी नहीं चाहिए। मैं ग्रामीण परिवेश से आया हूं।

शिवकुमार ने कहा कि वापस जाने का सवाल ही नहीं है। मैं लड़ूंगा। समय और कानून जवाब देगा। व्यक्तिगत तौर पर मुझे भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख