विस्तारा की इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या 5,000 तक पहुंचाने की योजना

Webdunia
मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (18:05 IST)
नई दिल्ली। विस्तारा एयरलाइन की इस साल के अंत तक अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 5,000 करने की योजना है। अपनी कुल सेवाओं में सुधार के लक्ष्य के साथ एयरलाइन अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने और बेड़े के विस्तारा की कोशिश में लगी फिलहाल विस्तारा एयरलाइन के साथ करीब 4,000 कर्मचारी जुड़े हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से विमानन सेवाओं पर पड़े व्यापक असर से यह क्षेत्र उबरने की कोशिश में जुटा है। तीसरी लहर का असर कम होने से एक बार फिर हवाई परिवहन में स्थिति सामान्य होती दिख रही है।
 
विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने मंगलवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि फरवरी में मांग लौट आई है और लोगों ने फिर से हवाई सफर करना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि संक्रमण मामलों के कम होने का सिलसिला ऐसे ही जारी रहता है तो हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी।
 
उन्होंने कहा कि एयरलाइन एकसाथ कई स्तरों पर काम कर रही है और इस समय कोविड-पूर्व अवधि की तुलना में अधिक उड़ानों का परिचालन कर रही है और हमारी 1 दिन में करीब 220-250 उड़ानें संचालित हो रही हैं। अब इस पर गौर करना है कि हम किस तरह आगे बढ़ते रहें। इसमें अपने कर्मचारियों एवं भागीदारों को जोड़ना भी शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि गतिविधियां बढ़ने से इस साल के अंत तक कर्मचारियों की संख्या 4,000 से बढ़कर 5,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम के तौर पर स्थापित विस्तारा के बेड़े में फिलहाल 50 विमान हैं जिन्हें वर्ष 2023 के अंत तक 70 तक ले जाने का कंपनी का इरादा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख