विवेक ओबेरॉय ने डिलीट किया मीम, माफी भी मांगी

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (10:06 IST)
विवेक ओबेरॉय को ऐश्वर्या राय पर मीम ट्वीट करना खासा महंगा पड़ गया। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खासी आलोचना का सामना करना पड़ा। बहरहाल ने उन्होंने इस ट्वीट को हटाकर माफी मांग ली है।
 
दरअसल फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' स्टार विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव और एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम रीशेयर किया था, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी (विवेक ओबेरॉय) की तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया है।
 
इस मीम में तीन तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी में वह विवेक के साथ दिखाई दे रही हैं और तीसरी तस्वीर में वह पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ हैं। सलमान वाली तस्वीर में ओपीनियन पोल, विवेक वाली तस्वीर में एग्जिट पोल और अभिषेक के साथ वाली फोटो में रिजल्ट लिखा था।
 
सोशल मीडिया पर चल रहा यह मीम विवेक ओबेरॉय को इतना मजेदार लगा कि वह इसे रीशेयर करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं..सिर्फ लाइफ। इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
 
ये ट्वीट कुछ यूजर्स को पसंद आ रहा है तो कुछ विवेक को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर पर सबसे अच्छी चीज तो दूसरे ने कमेंट किया कि अभिषेक का तो पता नहीं...लेकिन सलमान भाई के दिल पर जरूर लगेगी। वहीं कुछ लोग चुनावी मामले में ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ को घसीटने पर विवेक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने जब सारी संपत्ति बेच ली फिर उसकी नजर वक्फ पर पड़ी : रामगोपाल यादव

इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में 27 लोग मारे गए, 70 से अधिक अन्य घायल

वैश्विक व्यवस्था में हो रही उथल-पुथल, हर क्षेत्र को खुद पर ध्यान देना होगा : जयशंकर

जद (यू) नेता ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर इस्तीफा दिया

क्या प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले न्यासों में गैर हिंदुओं को जगह मिलेगी : इम्तियाज जलील

अगला लेख