बड़ी खबर, महंगे होंगे वोडाफोन-आइडिया के प्लान, 42% तक बढ़े दाम

Webdunia
रविवार, 1 दिसंबर 2019 (14:29 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की।
 
कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 2 दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नए प्लान की घोषणा की। नए प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं।
 
कंपनी ने कहा कि देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड प्रीपेड सेवाओं के लिए नए प्लान/दरों की घोषणा करती है। नए प्लान देश भर में 3 दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि गलाकट प्रतिस्पर्धा और नई नीतियों के अनुरूप बकाया लाइसेंस शुल्क भुगतान के अदालती आदेश के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वोडाफोन आइडिया को भारी नुकसान हुआ।
 
कंपनी ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि मार्च 2020 तक देश की 100 करोड़ आबादी को 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षमता और कवरेज दायरे में तेजी से बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी का देश में सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम फूटप्रिंट है और नेटवर्क एकीकरण कर इसमें तेजी लाई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

शशि थरूर ने बताया, भारत दुनियाभर में क्यों भेज रहा है ऑल पार्टी डेलिगेशन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, EPF पर मिलेगा 8.25 फीसदी ब्याज, क्या होगा 7 करोड़ अंशधारकों पर असर?

पुंछ में पाक गोलाबारी से तबाह हुए लोगों के दुखदर्द को साझा किया राहुल गांधी ने

अगला लेख