उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में वोटिंग जारी, 8321 पोलिंग बूथ पर पड़ रहे वोट

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (16:13 IST)
उत्तर प्रदेश की पंचायतों में खाली रह गए पदों पर आज शनिवार को उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस मतदान के लिए कुल 73 जिलों में 8321 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान 7 बजे शुरू हो गया है और शाम 6 बजे तक चलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, ललितपुर और कासगंज को छोड़कर हर जगह पर मतदान हो रहा है। सभी जगह पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और आज के मतदान के बाद 14 जून को मतगणना होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ग्राम प्रधानों के 128 जिला पंचायत सदस्यों के छह, क्षेत्र पंचायतों के 137 तथा ग्राम पंचायतों में 14,179 रिक्त पदों के लिए मतदान हो रहे है। जिला पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त सात पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन होने के कारण छह चयन वोटों से होगा। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल रिक्त 186 पदों में 44 निर्विरोध चुने जाने के बाद 137 पदों पर चुनाव होगा।

अयोध्या में पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी है। यहां 161 सीट के लिए चुनाव जारी है। इसमें तीन ग्राम प्रधान, चार बीडीसी और 154 पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हो रहा है। अयोध्या जीने के 9 ब्लॉक में कुल 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 158 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं गाजियाबाद ग्राम पंचायत के कुल सदस्यों के लिए 2141 सीट हैं। मुरादनगर में छह सीटों पर मतदान हो रहा हैं। मुजफ्फरनागार में ग्राम पंचायत के सदस्य के 83 पदों पर चुनाव जारी है।

अलीगढ़ में 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में वोटिंग कर रहे हैं। 123 पंचायतों में कुल 421 पदों पर चुनाव हो रहा है। आगरा में शनिवार को 160 पदों के लिए 43,957 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

सहारनपुर में ग्राम पंचायत उपचुनाव में 3081 पदों के लिए वोटिंग चल रही है। बाराबंकी में तीन प्रधान, 10 बीडीसी सदस्य और 272 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को वोटिंग हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख