शहर जो बाढ़ में डूबा था, अब बूंद-बूंद को तरस रहा है...

Webdunia
बुधवार, 19 जून 2019 (19:43 IST)
इसे प्रकृति का प्रकोप कहें या कुछ और... मगर किसी समय बाढ़ से बेहाल शहर अब बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की, जहां समंदर भी गर्जना करता रहता है। 
 
वेबदुनिया के चेन्नई संवाददाता के अनुसार हॉस्टल, पेइंग गेस्ट सुविधा उपलब्ध करवाने वाले मकान, होटल, अस्पताल यहां तक की मेट्रो रेल भी भीषण जलसंकट से जूझ रहे हैं। चेन्नई की चार बड़ी झीलों- चेंबरांबकम, पूंडी, रेडिल्स एवं चोलावरम का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। बताया जा रह है कि इन झीलों में कुल क्षमता का मात्र 23 प्रतिशत पानी ही शेष बचा है। 
 
इतना ही नहीं, जलसंकट के चलते बहुत से होटल और होस्टल बंद हो चुके हैं। खबर तो यह भी है कि चेन्नई मेट्रो में पानी कमी के चलते शौचालय बंद कर दिए गए हैं। शहर किस कदर जलसंकट से जूझ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी राजीव गांधी अस्पताल में कई शौचालयों में ताले लगा दिए गए हैं। यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 
एक अन्य जानकारी के मुताबिक ओल्ड महाबलीपुरम इलाके की आईटी कंपनियों ने जलसंकट के चलते अपने कर्मचारियों से 'वर्क फ्रॉम होम' के लिए कहा है। शहर में पानी बचाने के लिए अन्य तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर शहर में पेयजल की बहुत बुरी स्थिति है। 
सरकार का इंकार : दूसरी ओर सरकार ने इस बात का खंडन किया है कि पेयजल की इतनी बुरी स्थिति है। स्थानीय प्रशासन मंत्री एसपी वेलुमणि ने इस बात से इंकार किया है कि सॉफ्टवेयर कंपनियों ने जलसंकट के चलते अपने स्टाफ को घर से काम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जलसंकट को लेकर राई का पहाड़ बनाया जा रहा है। वेलुमणि ने कहा कि गर्मी के दिनों में जलसंकट आम बात है, लेकिन जितना बताया जा रहा है, उतना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि चेन्नई में भारी बारिश के चलते 2017 में भीषण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। उस समय 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया गया था। चेन्नई में 100 से ज्यादा राहत कैंप बनाए गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका

ट्रंप ने दी 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की धमकी, चीन ने भी तैयार किया एक्शन प्लान

Weather Update : यूपी से राजस्थान तक भीषण गर्मी की मार, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

LIVE: आज से महंगी हुई रसोई गैस, 50 रुपए बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम

ट्रंप का टैरिफ वॉर, क्या भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी और महंगाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

अगला लेख