चलियार नदी सुना रही है वायनाड में तबाही की खौफनाक कहानी, 40 KM तक बहे शव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 4 अगस्त 2024 (12:19 IST)
Wayanad landslide : केरल में 3 जिलों के लोगों के लिए जीवन रेखा कही जाने वाली चलियार नदी 30 जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद तबाही की खौफनाक प्रतीक बन गई है। कुल 169 किलोमीटर लंबी यह नदी वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड में बसे लोगों के लिए कई पीढ़ियों से जीवन का आधार रही है, लेकिन अब इसका शांत पानी दुखों का प्रतीक बन गया है, जिसमें भूस्खलन के बाद लापता हुए कई लोगों के शव मिले हैं।
 
पश्चिमी घाट में दो प्रमुख सहायक नदियों के संगम से बनी यह नदी आपदा में जान गंवाने वाले अधिकतर लोगों के शवों को अपने साथ बहाकर ले गई। राज्य सरकार ने कहा है कि चलियार नदी के 40 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान जारी रहेगा। ALSO READ: केरल भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 218, शरीर के 143 अंग भी बरामद
 
नौसेना, पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव दल तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सहित विभिन्न एजेंसी एवं स्थानीय निवासियों के हालिया प्रयासों से शनिवार को नदी से 3 और शव तथा शरीर के 13 अंग बरामद किए गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही चालियार नदी में मिले शवों की संख्या बढ़कर 73 और शरीर के अंगों की संख्या बढ़कर 132 हो गई।
 
केरल के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने रविवार को कहा कि भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में तलाश एवं बचाव अभियान छठे दिन भी जारी रहेगा। रियास ने कहा कि उन स्थानों पर अधिक बचावकर्मियों और उपकरणों को तैनात किया जाएगा जहां अधिक शव मिलने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों से होकर बहने वाली चलियार नदी के 40 किलोमीटर के क्षेत्र में तलाश अभियान जारी रहेगा क्योंकि मलप्पुरम में नीलांबुर के पास इस नदी से कई शव और मानव शरीर के अंग बरामद किए गए हैं।
 
जिला प्रशासन के मुताबिक, वायनाड जिले में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 219 हो गई है और अब तक शरीर के 143 अंग भी बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 206 लोग अब भी लापता हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, हादसे में 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। (इनपुट भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख