Weather Forecast : 15 जनवरी तक दिल्ली सहित 8 राज्यों में जारी रह सकता है शीत लहर का कहर

Webdunia
शनिवार, 11 जनवरी 2020 (09:03 IST)
देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव का आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा रहा है। उत्तर भारत में कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम का ऐसा ही हाल बना रह सकता है। हाड़ कंपाती सर्दी से लोग परेशान हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर सहित 8 राज्यों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा।
 
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में 48 घंटों के लिए व्हाइट अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर हजारों सैलानी फंसे हुए हैं। राजस्थान के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। तीर्थस्थल वैष्णोदेवी में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से पहाड़ सफेद चादर में लिपटे से दिखाई दे रहे हैं।
 
माउंट आबू व फतेहपुर सहित कई स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। कई स्थानों पर गहरा कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश का अनुमान भी है। 
 
मौसम पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
 
पंजाब और हरियाणा में 1-2 स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के अधिकांश हिस्सों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। हिमालच प्रदेश के शिमला में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। यहां 1 व्यक्ति की मौत की भी खबर है।

हिमाचल में बर्फबारी के कारण बंद हैं 663 सड़कें : हिमाचल प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के कारण भारी बर्फबारी से 663 सड़कें बंद हैं, जिनमें 4 नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। 2646 इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई स्कीम्स बर्फबारी के कारण प्रभावित हुई है। वहीं 200 पानी की योजनाओं पर असर पड़ा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख