Hanuman Chalisa

Weather Prediction : उत्तर भारत में शीतलहर से मिल सकती है राहत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (09:02 IST)
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हिमालय पहुंचने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। 
 
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी थमने के बाद भूस्‍खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल, आंध्रप्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है।
 
हरियाणा उत्‍तराखंड, मध्‍यप्रदेश, ओडिशा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक कोहरा लोगों की परेशानियां भी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।
 
उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर शुरू हो सकती है जबकि पंजाब और हरियाणा में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।
 
मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक अनुसार अगले 24 घंटों के बाद एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है। इस प्रणाली के प्रभाव से राजस्थान पर हवाओं का एक चक्रवात भी देखने को मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख