shiv chalisa

Weather Prediction : आने वाले दिनों में हो सकती है भारी बर्फबारी, जनवरी में दिसंबर से ज्यादा पड़ेगी ठंड

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (15:37 IST)
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी भागों के करीब पहुंच चुका है। इससे आने वाले दिनों में पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। हिमालयी भागों में बर्फबारी से उत्तरी भारत के राज्यों में भीषण ठंड पड़ सकती है।

मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली वेबसाइट स्काइमेट के मुताबिक उपग्रह से ली गई तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पहाड़ों पर घने बादल आ गए हैं। जम्मू-कश्मीर का पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मौसम में हलचल भी शुरू हो गई है।

पहाड़ों पर 2020 की पहली भारी बर्फबारी जल्द ही शुरू होने वाली है। स्काईमेट के ही अनुसार, दिसंबर की तुलना में जनवरी में सर्दी और ज्यादा हो सकती है. इतना ही नहीं जनवरी में रात के तापमान के अलावा दिन का तापमान भी दिसंबर की तुलना में कम हो सकता है।

स्काईमेट के मुताबिक भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जम्मू और कश्मीर में प्रमुख राजमार्ग बंद हो सकते हैं। इस दौरान ट्रैफिक जाम, भूस्खलन और हिमस्खलन की व्यापक आशंका है। ऐसे में पहाड़ पर जाने वाले पर्यटक अतिरिक्त सावधानी रखें।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में बना हुआ था। इन दोनों सिस्टमों के चलते बीते 24 घंटों में कश्मीर के अलावा लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरप्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जहां बेहद घने कोहरे के चलते आम जनता को परेशानी होगी, वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, पूर्वी राजस्थान, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा और बिहार में हल्के कोहरे के चलते कम दृश्यता रहेगी।
 
हालांकि उत्तराखंड में 9 जनवरी की दोपहर तक छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने के बाद पहाड़ी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

नहीं मान रहे अमेरिका और ईरान, क्‍या अब लंबी चलेगी जंग, ट्रंप बोले- हमारे पास‍ हथियारों का भंडार

खत्म होने वाला है US-इसराइली सुरक्षा कवच? पलट सकती है जंग की बाजी

स्‍वच्‍छ इंदौर के सिस्‍टम ने ली 2 बेगुनाहों की बलि, क्‍या है सीवरेज सफाई पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन, मौत पर कितना मुआवजा?

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, यहां बारिश का अलर्ट

भारत में कितने युवाओं की जॉब ले डूबेगी एआई 'सुनामी'?

अगला लेख