Hanuman Chalisa

Weather Prediction : उत्तराखंड में होगी भारी बर्फबारी, कई जगह बारिश के आसार

Webdunia
बुधवार, 15 जनवरी 2020 (20:33 IST)
नई दिल्ली। अगले दो दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी हो सकती है।
 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों में 16 और 17 जनवरी को भारी हिमपात होने की संभावना है।
 
इसके अलावा, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में छिटपुट जगहों पर इसी अवधि के दौरान भारी वर्षा हो सकती है, जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
 
विभाग ने कहा कि बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड में खासतौर से पहाड़ी क्षेत्रों में कोल्ड-डे के हालात बन सकते हैं। हिमस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए सैन्य बलों से आवश्यक एहतियात बरतने को कहा गया है।
 
यूपी में बरसेंगे बदरा : दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई। 15 जनवरी को भी कानपुर शहर एवं कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव एवं कुछ अन्य स्थानों पर बारिश हुई। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास बना रहेगा। जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है।
16 जनवरी को जिन हिस्सों में सबसे अधिक बारिश के आसार हैं उनमें बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हमीरपुर और बांदा जैसे जिले शामिल हैं। इन शहरों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
 
राजस्थान में हो सकती है ओलावृष्टि : दूसरी ओर, राजस्थान में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ, बीकानेर और नागौर जिलों में कहीं-कहीं घने से अति घना कोहरा होने की संभावना जताई है।
 
वहीं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाडा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कही गर्जना के साथ बिजली गिरने व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख