Weather Update : दिल्ली में आज राहत की बारिश, कहां होगी बर्फबारी?

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (09:59 IST)
Weather Update 26 november : हिमाचल में बर्फबारी और मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार है। कहा जा रहा है कि 30 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार है।
 
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 27-28 नवंबर तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और शिमला के ऊपरी भागों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 नवंबर को राजस्थान में मौसम खराब रहेगा। कई स्थानों पर औले गिरने की भी संभावना है। 26 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश शुरू हो जाएगी और 27 नवंबर तक जारी रहेगी।
 
इंदौर, भोपाल, मध्य प्रदेश, रतलाम, उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, जलगांव, नासिक, मालेगांव, अहमदनगर, औरंगाबाद, शिरडी में बारिश की संभावना है। मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

गुजरात के सोमनाथ, गिरनार में रविवार सुबह बारिश हुई। वेरावल, सूत्रपाड़ा, कोडिनार, ऊना में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट ने बारिश की संभावना जताई है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अुनसार, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 26 नवंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश संभव है। केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख