मौसम अपडेट : अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा देश का हाल

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (22:19 IST)
पुणे। झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के साथ-साथ उत्तर अंडमान सागर के तटीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इस अवधि के दौरान असम, मेघालय, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर धूलभरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर जगहों तथा पूर्वी राजस्थान तथा विदर्भ के कुछ हिस्सों के साथ ही साथ पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में ओलावृ़ष्टि हुई, जबकि पश्चिम बंगाल के दडडम, दीघा और अलीपुर में बिजली कड़की।

इस अवधि के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों में, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के साथ-साथ असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े।

इसके साथ ही इस दौरान उत्तराखंड में कुछ जगहों पर, छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा केरल में भी बारिश हुई। इसके अलावा इस अवधि में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी बारिश की बौछार हुई।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। पश्चिम राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलीं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख