Biodata Maker

मौसम अपडेट : उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 10 की मौत

Webdunia
बुधवार, 13 जून 2018 (07:21 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि मिजोरम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 
 
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में बिजली गिरने से चार, हुगली जिले में तीन और पश्चिमी मेदिनीपुर, वीरभूम एवं उत्तर 24 परगना जिलों में एक - एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
 
अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम के एजल और लुंगलेई जिले में मानसून की भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों जिलों में 1000 से अधिक लोगों का बाढ़ के कारण सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को स्कूल बंद रहने की घोषणा की है।
 
हिमाचल प्रदेश के उच्च और मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग - अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। मौसम विभाग ने मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। उच्च एवं मध्य पहाड़ी इलाकों में 15 जून से बारिश एवं बर्फ गिरने की संभावना है। 
 
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति कायम रही। अमृतसर और पटियाला में पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद यहां हल्की एवं मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम गर्म और उमस भरा रहा और तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने रात के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी जताई है। 
 
राजस्थान के भी कई हिस्सों में लू चलना जारी रही, जहां मानसून पूर्व बारिश से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज किया गया। तापमान जैसलमेर में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस और फिर श्रीगंगानगर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। कानपुर राज्य का सबसे गर्म प्रदेश रहा जहां 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 14 जून से उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के अलग - अलग हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान चलने की संभावना है। 
 
मौसम वैज्ञानिक ने जम्मू में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। 
 
गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों से दूर रहने को कहा है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

India-US Trade Deal : Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Air India और Indigo विमान के विंग्स टकराए

Myanmar में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कोलकाता में झटके

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से UP को मिलेगी नई उड़ान

अगला लेख