कश्मीर में शीतलहर, दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (10:35 IST)
Weather Update 14 december : पहाड़ों राज्यों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम आदि राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। राजधानी दिल्ली में भी तापमान लगातार गिर रहा है।
 
दिल्ली में सबसे ठंडा दिन : दिल्ली में गुरुवार को ठंडक बढ़ गई और धुंध भी छाई रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक सबसे कम तापमान है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 रहा जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है।
 
कश्मीर में शीतलहर : कश्मीर में शीतलहर जैसे हालात के बीच बीती रात पूरी कश्मीर घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 15 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर, पहलगाम, अनंतनाग, काजीगुंड, कोकेरनाग, कुपवाड़ा में पारा माइनस में है।
 
हिमाचल में बर्फबारी : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, विभाग ने 19 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।
 
सिक्किम में सेना ने 800 पर्यटकों को बचाया : बर्फबारी और खराब मौसम के कारण लगभग 800 पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन लोगों को बचाया। सभी पर्यटकों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया।
 
मध्यप्रदेश - छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बादल छंटने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई है। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ का दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में भी शीतलहर की वजह से लोगों को काफी ठंड महसूस होने लगी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

श्रीश्री रविशंकर और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने किया द आर्ट ऑफ लिविंग मेडिएशन पहल का शुभारंभ

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

अगला लेख