Weather Prediction : कई राज्यों में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

Webdunia
रविवार, 12 मार्च 2023 (09:26 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है तो कई राज्यों में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी हिमालय और कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतर राज्यों में तापमान 35 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। 
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
स्काइमेट वेदर के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने के आसार है। इस कारण हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। 12 से 15 मार्च तक आंधी चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
शनिवार को सौराष्ट्र, कच्छ और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, कोंकण और गोवा के एक या दो स्थानों पर 37 और 38 डिग्री के बीच रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच झारखंड और वेस्ट बंगाल में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। स्काइमेट वेदर के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है। अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।
 
केरल में 'थनीर पंडाल' : केरल के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने शनिवार को स्थानीय निकायों और व्यस्त व्यावसायिक मार्गों पर प्याऊ स्थापित करने सहित कई योजनाओं की घोषणा की। राज्य भर में स्थानीय बोलचाल में 'थनीर पंडाल' कहे जाने वाले इन प्याऊ में जरूरत के मुताबिक ठंडा पानी, छाछ और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) रखा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर को लेकर शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोले- क्या इसे मध्यस्थता कहते हैं?

Coronavirus : क्‍या फिर डरा रहा कोरोना, केरल में 273 मामले आए सामने, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने की यह अपील

विमानन मंत्री ने की Indigo विमान चालक दल की तारीफ, DGCA करेगा Plane घटना की पूरी जांच

26/11 से पहलगाम तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक संबंधी फैसले पर लगाई रोक

अगला लेख