Hanuman Chalisa

10 राज्यों में कोहरे का कहर, दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें लेट, कई उड़ानें भी प्रभावित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (08:41 IST)
Weather Update 16 January : उत्तर भारत मंगलवार सुबह घने कोहरे की चपेट में रहा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा।
 
दिल्ली में कोहरे का कहर : दिल्ली में मंगलवार को सुबह भी घने कोहरे की चपेट में थी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 5:30 बजे सफदरजंग में तापमान 4.8°C और पालम में 7.2°C दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
 
कम दृश्यता की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा। सड़क पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। 16 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे और कम दृश्यता के कारण IGI हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।
 
पंजाब और हरियाणा में बढ़ी ठंड : पंजाब और हरियाणा शीतलहर की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार : पश्चिम बंगाल में आज सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा दिखाई दिया। पुरुलिया जिले में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। वहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं दार्जिलिंग 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। 
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है। हरियाणा में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

झारखंड के स्थापना दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन

LIVE: Bihar Election Result 2025 बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अगला लेख