हिमाचल से राजस्थान तक बढ़ा तापमान, जानिए अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

Webdunia
रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (09:25 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री अधिक रहा। गुजरात, कोंकण और गोवा, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में गर्मी :  राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है।
 
मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। वहीं बीकानेर में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में बारिश का अनुमान : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 95 से 41 प्रतिशत के बीच रही।
 
मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यनूतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
 
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 और 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
 
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आस-पास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख