6 राज्यों में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (08:23 IST)
Weather Update : मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी यहां लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
 
IMD ने मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान जताया है। हालांकि विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
 
मौसम विभाग ने 2 अप्रैल तक तेलंगाना में और 4 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। 2 से 4 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लू चल सकती है।

उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली तेज हवाओं के चलते दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। मंगलवार को भी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस हफ्ते राष्‍ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 1 अप्रैल को 4 वर्ष में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया तो दमोह में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दमोह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.5 था। रीवा और खजुराहों में 39.2 डिग्री सेल्सीयत तापमान दर्ज किया गया।
<

• अप्रैल 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/SkEsT9EcZM

— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 1, 2024 >
मौसम विभाग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अप्रैल 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta  
Photo courtesy : India meteorological department 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ठाणे में मराठी न बोलने पर फूड स्टॉल के मालिक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हो रही है अचानक मौत, ICMR और AIIMS के अध्ययन में खुला राज

विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में 'क्वाड' ने पहलगाम हमले के दोषियों को दंडित करने का किया आह्वान

Petrol Diesel Prices: 2 जुलाई के लिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी भरवाने के पहले जानें नई कीमतें

अगला लेख