Weather Update : मई में जुलाई जैसी बारिश, मौसम विभाग का 11 राज्यों में अलर्ट

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2023 (07:41 IST)
Weather Update India : गर्मी के मौसम में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (snowfall) और मैदानी राज्यों में बारिश (rain) का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मई में जुलाई-अगस्त जैसी बारिश हो रही है। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिल्ली, पंजाब, बिहार और में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 3 मई तक 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।
 
मौसम विभाग ने  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में में बारिश की चेतावनी दी है।
 
पिछले 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच बारिश हुई। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और लक्षद्वीप में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
 
चारधाम यात्रा पर रोक : उत्तराखंड में पिछले 15 दिनों से रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। सोमवार को राज्य में भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा का रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिया गया है।
 
दिल्ली में सड़कों पर भरा पानी : दिल्ली में भारी बारिश हुई, सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर आश्रय लेना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे कई हिस्सों में यातायात की गति धीमी हो गई। मूसलाधार बारिश से शहर का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल के इस समय के औसत से 13 डिग्री कम है। यह 13 वर्षों में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन था। साथ ही लगातार दूसरा दिन था जब अधिकतम तापमान गर्मी के मौसम में सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया।
 
उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरी : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 28 वर्षीय 1 व्यक्ति की मौत हो गई। नोएडा में तेज बारिश के बीच एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से 2 लोग घायल हो गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Amit Shah के राज्यसभा भाषण का वीडियो शेयर करने पर सख्ती, X ने कांग्रेस समेत कुछ नेताओं को भेजा नोटिस

India-China : NSA डोभाल विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए चीन में, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Dr. Ambedkar पर Amit Shah की टिप्पणी पर क्या बोले Chandrashekhar?

Top bikes : 2024 में भारत में कौन सी बाइक बनी नंबर वन, और क्यों

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अंबेडकर पर मेरा पूरा बयान दिखाया जाए

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल का नया दांव, अंबेडकर को लेकर नीतीश और नायडू को लिखा खत

प्रियंका गांधी बोलीं, अमित शाह की खाल बचाने के लिए साजिश

कांग्रेस सांसदों का ओम बिरला को पत्र, राहुल से धक्का मुक्की करने वालों पर हो कार्रवाई

नगालैंड की महिला भाजपा सांसद बोलीं, राहुल गांधी मेरे करीब आए और चिल्लाने लगे

भागवत बोले, भारतीय अल्पसंख्यकों की बात होती है लेकिन दूसरे देशों में हिन्दू अल्पसंख्यकों की बात नहीं होती

अगला लेख