Hanuman Chalisa

weather update : तेज हुई दक्षिण पश्चिम मानसून की चाल, यूपी में कहां चल रही है लू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 जून 2024 (11:32 IST)
weather update : देश में मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अभी भी लू चल रही है।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
 
पिछले 24 घंटों में कहां बरसा पानी : पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हुई। बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु और दक्षिण गुजरात में भी अच्छी बारिश हुई। 
 
मध्यप्रदेश में राहत की बारिश : मध्यप्रदेश में भी 6 मौसम प्रणालियां सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है। धार, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सिधी, उमरिया और इंदौर में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राज्य में सबसे ज्यादा 41 डिग्री तापमान शिवपुरी में दर्ज किया है। 
 
केरल के भारी बारिश का अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है। 
 
कर्नाटक में मछुआरों को चेतावनी : कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी जिलों में अनेक स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है जिसके मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है और ‘रेड एलर्ट’ जारी किया गया है।
 
राज्य के तटवर्ती दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में अनेक स्थानों पर लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन बाधित हुआ है। कोडागु, शिवमोग्गा, चिकमंगलूर और हसन जिलों में भी लगभग एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 
 
बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा आज : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आने की सूरत में उससे निपटने की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे। असम में बाढ़ से 19 जिलों में करीब 3.90 लाख लोग प्रभावित हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और कुछ अन्य राज्यों को भी मानसून के दौरान भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। हर साल मानूसन में बारिश के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से बिहार, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े हिस्से जलमग्न हो जाते हैं। हाल के वर्षों में तमिलनाडु, केरल और जम्मू कश्मीर में भी बाढ़ आयी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Blast : सहारनपुर में डॉ. अदील अहमद के किराए के घर से मिला दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा सुराग, क्या था सीक्रेट मिशन

पूर्व PM शेख हसीना को मौत की सजा देने की तैयारी, 17 नवंबर को अदालत सुनाएगी फैसला

Delhi blast : Air india की टोरंटो-दिल्ली विमान को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई लैंडिंग

Bihar election result 2025 : बिहार में मतगणना से पहले EC का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Delhi blast : उमर नबी लेना चाहता था बाबरी का बदला, 32 कारों से थी धमाके की साजिश, खाद सामग्री बताकर जुटाया विस्फोट का सामान

अगला लेख