weather update: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, जानिए किन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति

Webdunia
रविवार, 25 दिसंबर 2022 (07:53 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में जारी चिल्लईकलां की वजह से उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सुबह उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह रेल और सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 2-3 दिनों में भयंकर शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। 
 
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर ज्यादा नमी और हल्की उत्तरी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले 4 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही।
 
गुजरात में शीत लहर : मौसम एजेंसी स्कायमेट डॉट कॉम के अनुसार, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। कच्छ के नलिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। डीसा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, महुवा, अमरेली और पोरबंदर में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
 
राजस्थान में कोल्ड डे : स्कायमेट के अनुसार, उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। लगातार घने कोहरे के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। हवा की गति बढ़ने के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कोहरे की तीव्रता कम हो सकती है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Uniform civil code और क्‍यों है जरूरी, Supreme Court का इस पर क्‍या है नजरि‍या

आप्रवासियों का वोट कैसे तय कर सकता है जर्मन चुनाव के नतीजे

America-Colombia: अमेरिका का अवैध प्रवासियों पर एक्शन, कोलंबिया ने लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Weather Update: मौसम ने ली फिर करवट, उत्तर भारत में फिर से बारिश का अलर्ट, IMD ने किया अलर्ट

पुणे में संदिग्‍ध बीमारी से हड़कंप, एक की मौत, 17 लोग वेंटिलेटर पर, मरीजों की संख्‍या 100 के पार

अगला लेख