फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गिरेंगे ओले, बरसेगा पानी

Webdunia
मंगलवार, 28 मार्च 2023 (09:05 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मार्च को बारिश की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 30 मार्च को फिर से ओले गिरने की संभावना है। पिछले कई दिनों से लगातार हो ही बारिश की वजह से गर्मी के मौसम में भी ठंडक बनी हुई है। 
 
आईएमडी के मुताबिक 30 मार्च को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है. 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर बड़े पैमाने पर बारिशऔर आंधी आने की संभावना है
 
आईएमडी ने कहा कि मार्च के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रह सकता है। यहां मार्च के अंतिम 2 दिन भी बारिश की संभावना है।
 
मौसम के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल स्तरों में जम्मू और पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख