पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में गिरा तापमान, तमिलनाडु में चक्रवात की चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (10:08 IST)
weather update : पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक।  बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव के शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार करने की प्रबल संभावना है।
 
कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का अलर्ट : कश्मीर और लद्दाख में चिल्ले कलां से पहले ही लोगों को जनजीवन प्रभावित करने वाली शीत लहर की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यहां मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस क्षेत्र में तीन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की आशंका है।
 
गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई। यहां पारा -2.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो साल के इस समय के न्यूनतम तापमान से काफी कम है। इसे कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की स्थिति की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। लद्दाख में मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटों में मौसम में सुधार होने की संभावना है। साथ ही 3-4 इंच बर्फबारी की भविष्यवाणी की है, जिससे सड़क परिवहन गतिविधियों में रुकावट हो सकती है।

राजस्थान में कहां कैसा है मौसम : राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा। बीती रात सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी में 7.5 डिग्री, चूरू में 8.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.1 डिग्री, जयपुर में 9.3 डिग्री, संगरिया में 9.5 डिग्री, अलवर में 9.6 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ : बीती रात दिल्ली में इस मौसम में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लगातार छठे दिन वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 39 निगरानी केंद्रों में से 2 केंद्रों - भावना (426) और मुंडका (408) ने आज सुबह वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 22 केंद्रों ने बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया।।
 
तमिलनाडु में चक्रवात का खतरा : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटे की अवधि में नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा। गहरे दबाव का क्षेत्र त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 240 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, नागपट्टिनम से 330 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, पुडुचेरी से 390 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और चेन्नई से 430 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।
 
यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 29 नवंबर तक गहरे दबाव की अपनी तीव्रता बनाए रखेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, ऐसे में इसके 30 नवंबर की सुबह पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।

चेन्नई और उसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो गया। शुक्रवार को चेन्नई और चेंगलपेट जिलों के विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

UP : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मेला देखने गई थी लड़की, 4 आरोपी गिरफ्तार

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 59 नए मामले, 1 व्यक्ति की मौत

Air India Plane Crash : अब Black Box बताएगा हादसे का सुराग, AAIB तय करेगा कहां डिकोड किया जाए

व्हाइट हाउस ने कर दिया खुलासा, ईरान पर कब हमला करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, नेतन्याहू बोले- सुरक्षित नहीं खामेनेई

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम कर रही है गुमराह, उसे इंदौर लाया जाए, राजा रघुवंशी के भाई ने की मांग

अगला लेख