Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ गिरा पानी, इन राज्यों में बारिश ने गिराया तापमान

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (08:21 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी से गिरा तापमान। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश का दौर जारी। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी पिछले 24 घंटों में गिरा पानी। 
 
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आज सुबह जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ आंधी चली और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने लोगों से घरो के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद करने और अगर संभव हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी गई।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज उत्तराखंड में कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। 5 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी व्यापक रूप से आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
 
आईएमडी के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर डॉट कॉम के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर भारत में आज भी बारिश संभावना है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

UPITS 2026 के जरिए वैश्विक व्यापार मानचित्र पर और मजबूत होगी UP की पहचान

'जनता दर्शन' में CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो कड़ी कार्रवाई

दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्‍यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

योगी सरकार की महत्वपूर्ण पहल, रसोइयों और विद्यालयी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

अगला लेख