Hanuman Chalisa

बिहार से बंगाल तक लू का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की संभावना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 मई 2024 (10:33 IST)
weather updates : मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में लू का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई। पूर्वी असम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हुई।
 
गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू तक की स्थिति उत्पन्न हुई। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा में लू का अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छातें और गन्ने के रस का सहारा ले रहे हैं। बंगाल, तमिलनाडु आदि राज्यों में जानवरों को क्षेत्र में बढ़ती गर्मी, खासकर बाघ, तेंदुए और एशियाई काले भालू से बचाने के लिए पानी के तालाब बनाने और रैन बसेरों में पंखे लगाने जैसे कई उपाय किए गए हैं।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। 5 और 6 मई को राजधानी में तेज हवाएं चलेगी।
 
बेंगलुरु में बारिश : कर्नाटक के बेंगलुरू में 162 दिनों बाद हुई अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले दिनों यहां तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री की गिरावट तर्ज की गई।
 
मध्य प्रदेश में मौसम हाल : मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान नरसिंहपुर में (42 डिग्री) में रिकॉर्ड किया गया। खरगोन, खंडवा, रतलाम समेत 11 शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि पश्चिम विक्षोभ की वजह से राज्य के 13 शहरों में बारिश की संभावना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख