आधे भारत में कोहरे ने थामी रफ्तार, शिमला में जनवरी का सबसे गर्म दिन

Webdunia
रविवार, 5 जनवरी 2025 (08:46 IST)
weather update : आधे भारत में रविवार को कोहरे का कहर दिखाई दिया। कई स्थानों पर आज भी दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में 400 से ज्यादा प्लेन और 200 से ज्यादा ट्रेनें पर इसका असर पड़ा। अगले दो दिन भी घना कोहरा छाए रहने, पहाड़ों पर हिमपात और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में 5 जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
 
दिल्ली में कोहरे का कहर : दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण शनिवार को 81 रेलगाड़ियां विलंब से चलीं, जबकि 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। पालम में शनिवार को शाम छह बजे से सुबह तीन बजे तक नौ घंटे के लिए दृश्यता शून्य रही। इस मौसम में कोहरा छाए रहने की यह सबसे लंबी अवधि है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग ने आठ घंटे तक शून्य दृश्यता दर्ज की। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा सुबह के समय दक्षिण-पूर्व से चार किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
 
पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा : पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और अमृतसर, लुधियाना और अंबाला समेत कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के संगरूर और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड रही, दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री और 5.2 डिग्री रहा। अमृतसर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.3 डिग्री और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट : हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनवरी माह में ज्ञात मौसम इतिहास का सबसे अधिक अधिकतम तापमान शुक्रवार को दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले, शहर में साल के पहले महीने में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस 30 जनवरी 2006 को दर्ज किया गया था। इस बीच, विभाग ने रविवार को शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में बर्फबारी और बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
 
झारखंड में 13 जनवरी तक स्कूल बंद : झारखंड कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। राज्य के कई हिस्सों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि राज्य में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 13 जनवरी तक निलंबित रहेंगी। नौवीं से 12वीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, जानें पर्यावरण संरक्षण पर 20 प्रेरणादायक और प्रभावी स्लोगन

अगला लेख