उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, दिल्ली में नैनीताल से ज्यादा ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (08:32 IST)
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में शीतलहर
  • यूपी, बिहार समेत 5 राज्यों में कोहरे का कहर
  • 9 राज्यों में बारिश की संभावना
Weather Update 9 January : राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह भी कोहरे की वजह से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
 
दिल्ली में गिरा पारा : राष्‍ट्रीय राजधानी में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार में दिन के वक्त ज्यादा ठंड रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
 
माउंट आबू में माइनस में तापमान : राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। वहीं सीकर एवं अलवर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अलवर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4 डिग्री, पिलानी में 4.8 डिग्री, सिरोही में 4.5 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री, जैसलमेर में 5.8 डिग्री, ऐरनपुरा रोड-बाड़मेर में 6-6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.5 डिग्री, फलोदी में 7 डिग्री, गंगानगर में 7.5 डिग्री, धौलपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
 
पंजाब, हरियाणा में छाया घना कोहरा : पंजाब और हरियाणा में सोमवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के गुरदासपुर में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, पटियाला में 6.1 डिग्री, लुधियाना में छह डिग्री, पठानकोट में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियाणा के रोहतक में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, अंबाला में छह, नारनौल में सात, करनाल में 7.7 डिग्री और हिसार में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मध्यप्रदेश में बारिश के आसार : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। घने कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जनवरी तक बारिश और कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं। इस बीच ठंड की वजह से राज्य में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। 
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति संभव है। राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में एक या दो स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है।
 
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। गुजरात के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

अगला लेख