मौसम अपडेट : बाढ़ से असम का हाल बेहाल, 530 गांव जलमग्न, 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (06:33 IST)
गुवाहाटी। असम में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, राज्य के 11 जिलों में दो लाख से अधिक लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने से बुधवार को स्थिति बिगड़ गई। 530 गांव जलमग्न हो गए हैं और 13,267.74 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। 
 
असम राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि आठ जिलों में मंगलवार तक 62,400 लोग बाढ़ से प्रभावित थे लेकिन अब राज्य में 2,07,100 लोग प्रभावित हैं।
 
प्राधिकरण ने बताया कि धीमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, दरांग, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट और डिब्रूगढ़ जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि गोलाघाट, धीमाजी और कामरूप जिलों में बारिश तथा बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई। 
 
ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां दिखोउ, धनसिरी, जिया भराली और पुतीमारी तथा बेकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख