उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का असर, माउंट आबू में 1 डिग्री हुआ रात का तापमान

Webdunia
रविवार, 22 नवंबर 2020 (07:30 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अब ठंड का असर दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के चलते सोमवार को रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में 
 
सबसे सर्द सुबह रही थी। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही और 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 251 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
 
मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
 
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के एकमात्र पहाड़ी इलाके माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा।
 
पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है।
 
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 22.2 डिग्री सेल्सियस, 21.8 डिग्री सेल्सियस और 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है।
 
हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है। नरनौल में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है।
 
हिमाचल प्रदेश में ठंड बरकरार है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मनाली, केलॉन्ग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख