Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 राज्यों में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

हमें फॉलो करें 23 राज्यों में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 13 जुलाई 2024 (08:01 IST)
weather updates : उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। असम, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हालात दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
इन राज्यों में जमकर बरसा पानी : मेघालय, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी जमकर बरसा पानी।
 
दिल्ली में कैसा है मौसम :  राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से सराय काले खां समेत कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है।
 
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना : हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं व बारिश के कारण बागानों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान, कमजोर ढांचों को आंशिक नुकसान, कच्चे घरों और झोपड़ियों को मामूली नुकसान, यातायात में व्यवधान और निचले इलाकों में जलजमाव की चेतावनी दी है।
 
4 दिन बाद खुला बद्रीनाथ मार्ग : उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन के चलते बंद बदरीनाथ हाईवे 83 घंटे बाद खुल गया। हाईवे बंद होने से लगभग साढ़े चार हजार यात्री जगह-जगह फंस गए थे। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज 13 जुलाई को कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत: फंडिंग रुकने से कैसे टूट रही है NGO की कमर