Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार

Webdunia
शनिवार, 11 अगस्त 2018 (21:58 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को कहा कि केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में अगले 2 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मछुआरों को मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
 
एनडीएमए ने एक बयान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के एक बुलेटिन के हवाले से एनडीएमए ने बताया कि उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पश्चिम मध्य अरब सागर में समुद्रीय स्थितियां खराब से बेहद खराब होने के आसार हैं। मछुआरों को इस क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
 
उत्तराखंड, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बार मानसून के दौरान अब तक 7 राज्यों में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 718 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तरप्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170, केरल में 178 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा गुजरात में 52, असम में 44 और नगालैंड में 8 लोगों की मौत हुई है। राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 26 लोग लापता भी हुए हैं जिनमें से केरल में 21 और पश्चिम बंगाल में 5 लोग लापता हुए जबकि 244 अन्य लोग घायल हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

अगला लेख