rashifal-2026

Weather updates : अंडमान में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (23:31 IST)
पुणे। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण बारिश के आसार हैं। पुणे के मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है, जिनके दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर सटे क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचते-पहुंचते कमी आने की उम्मीद है, लेकिन इन क्षेत्रों में भी 55 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। इसके परिणाम स्वरूप इन क्षेत्रों के समुद्रों में काफी उथल-पुथल होने की आशंका है।
 
 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर, उसके सटे दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में लोगों को मछली पकड़ने नहीं जाने की सलाह दी है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाने के आसार हैं।  
 
हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कल्पा और गंगानगर में दृश्यता दो सौ मीटर थी, जबकि बीकानेर, जोधपुर, सफदरजंग, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, फुर्सतगंज, पटना और बापटला में दृश्यता का स्तर पांच सौ मीटर थी। 
 
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, कोंकण, गोवा, आंतरिक कर्नाटक तथा केरल में रात का तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज किया गया। असम, मेघालय, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु के साथ-साथ उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोंकण, गोवा आंतरिक कर्नाटक तथा केरल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के समय में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक से बहुत अधिक दर्ज किया गया। 
 
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र तथा कच्छ के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों के साथ- साथ पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ तथा तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्य रहा। 
 
बिहार के साबौर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा के कई क्षेत्रों में भी पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख